रैपर बादशाह पहुंचे दुबई में 'बचाने' के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस को
नई दिल्ली। रैपर बादशाह जितना अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतना ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते है। पिछले कुछ समय से उनकी लव लाइफ तो कुछ ज्यादा ही हाइलाइट है। कुछ समय पहले जब वह मृणाल ठाकुर संग नजर आए थे, तो उनका नाम एक्ट्रेस से जोड़ा गया था।
हालांकि, इस पर खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर आकर सफाई पेश की थी। मृणाल के बाद अब एक बार फिर से बादशाह की लवलाइफ को लेकर चर्चा तेज हो गयी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बादशाह पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर अपना दिल हार बैठे हैं।
इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं बादशाह?
पिछले काफी समय ये कहा जा रहा था कि बादशाह अपने से 12 साल छोटी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं। हानिया और रैपर बादशाह के अफेयर की खबरों को हवा दी उनकी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दुबई की तस्वीरों में, जिन्हें खुद हानिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
हानिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए ये भी बताया कि कैसे खुद बादशाह चंडीगढ़ से दुबई उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। हानिया ने हाल ही में जो पोस्ट शेयर की है, उसमें पहली फोटो में वो पोज कर रही हैं और उनके पीछे बादशाह अपने बाल सेट कर रहे हैं।
दूसरी फोटो में उनका खाना रखा हुआ है। एक अन्य वीडियो में बादशाह और हानिया दुबई में वेकेशन एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों जिस तरह से एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल है, उसे देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों के डेट करने का अंदाजा लगा रही है।
चंडीगढ़ से रेस्क्यू आया है- हानिया आमिर
इन फोटोज को कैप्शन देते हुए हानिया आमिर ने लिखा, "चंडीगढ़ से रेस्क्यू आ गया है"। इसके अलावा हानिया ने बादशाह संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने कॉन्सर्ट के बारे में बात करते हुए हंस रहे हैं। जैसे ही रैपर गाना गाते हैं, तो तुरंत हानिया उन्हें कहती हैं, 'आई लव यू बादशाह"।
इसके बाद बादशाह हानिया को इंट्रोड्यूज करते हुए कहते हैं, "आज हमारे साथ हैं पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हानिया आमिर"। हानिया इस वीडियो में इंडिया और पाकिस्तान का इतना प्यार देने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए भी दिखाई दे रही हैं।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा