रणबीर कपूर का खास खुलासा, परिवार के इस सदस्य को भाती है ‘रामायण’
रणबीर कपूर, नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में, हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म का टीजर जारी किया है। यूजर्स ने भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को काफी पसंद किया। टीजर पर दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। इस बीच एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।
बेटी को लेकर रणबीर ने सुनाया किस्सा
रणबीर कपूर ने मीडिया इंट्रैक्शन के दौरान बताया कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें 'रामायण' का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह मौका ठीक उसी समय आया जब वह पिता बने। उनकी बेटी साढ़े तीन साल की है। वह जब भगवान राम का किरदार निभा रहे थे तो वह घर पर जाकर बेटी को 'रामायण' की कहानियां सुनाते थे।
बेटी को 'रामायण' में दिलचस्पी
उन्होंने आगे बताया कि यह अच्छी बात है कि एक साढ़े तीन साल की बच्ची इतनी उत्सुक थी कि पूछती थी 'क्या आज आपने हनुमान जी के साथ शूट किया? क्या आज आपने सीता जी के साथ शूट किया?' यह दिखाता है कि उसके अंदर 'रामायण' को लेकर दिलचस्पी है।
बेटी के जन्म के बाद फिल्म को कहा हां
इससे पहले रणबीर कपूर ने टीजर की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बताया था कि 'रामायण' का ऑफर उन्हें चार साल पहले मिला था और उनकी पहली प्रतिक्रिया 'ना' कहने की थी। उन्होंने कहा था कि वह भगवान राम के किरदार के लिए फिट नहीं हैं। हालांकि बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर की सोच बदल गई। इसके बाद उन्होंने अपना फैसला बदलकर फिल्म के लिए 'हां' कहा।
मां बनने के एक हफ्ते बाद सोनम कपूर ने दिखाई बच्चे की झलक, सेलेब्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है।
कब हुआ राहा का जन्म?
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। दोनों ने नवंबर 2022 में बेटी राहा का स्वागत किया था।
IPL 2026 में प्लेऑफ का रोमांच चरम पर, RCB पहुंची आगे; बाकी टीमों का गणित समझिए
बंगाल की राजनीति में नया विवाद, अभिषेक की संपत्तियों को लेकर दावे तेज
SRH से मुकाबला बना करो या मरो, जानिए कैसे बच सकती है CSK की उम्मीद
स्वीडन के बाद नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत
IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी पर टिप्पणी से खफा हुए Mohammad Kaif, सामने आई वजह
उज्जैन: गोदाम में लगी आग, स्थानीय लोग और दमकल टीमें सक्रिय
योगी का करिश्मा बरकरार, बड़े-बड़े नेताओं पर भारी पड़ रहे CM
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
Bihar में यात्रा आसान, चम्पारण से नई ट्रेनें चलेंगी दरभंगा और मुजफ्फरपुर
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय