‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ने पर राणा का बड़ा बयान
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं और यह सिलसिला जारी है। इस फिल्म ने अमेरिका में बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। इसे लेकर फिल्म 'बाहुबली' फ्रेंचाईजी में भल्लालदेव का किरदार अदा करने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती ने रिएक्शन दिया है।
राणा दग्गुबाती ने किया स्वागत
फिल्म 'धुरंधर 2' अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाऊ भारतीय फिल्म बन गई है। इसने अमेरिका में 24.39 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यह रकम 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस फिल्म ने 'बाहबुली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो करीब नौ साल पहले बना था। बाहुबली 2 ने 20.80 मिलियन डॉलर कमाए थे। 'धुरंधर 2' के आगे निकलने पर राणा दुग्गुबाती ने फिल्म की उपलब्धि का स्वागत किया है।
भल्लालदेव बोले- 'अब भी हम शुरुआत ही कर रहे'
राणा दग्गुबाती ने वैराइटी इंडिया के साथ बातचीत में कहा, 'यह अच्छा है। एक दशक बाद ऐसा हुआ, यह अभी भी बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि हम सब अभी भी बस शुरुआत ही कर रहे हैं'। एक्टर ने आगे कहा, 'आपके पास बाहुबली जैसी फिल्में होंगी, आपके पास 'धुरंधर' जैसी फिल्में होंगी। आपके पास ये सभी फिल्में होंगी, लेकिन जो फिल्म दिल के करीब होगी, वह दूर-दूर तक लोगों के साथ जुड़ेगी'।
कोरियाई सिनेमा का दिया उदाहरण
स्थानीय सिनेमा और कहानियों को लेकर राणा दग्गुबाती ने कहा, 'मुझे लगता है कि कोरियाई सिनेमा ने इस मामले में काफी हद तक सफलता पाई है। उन्होंने अपनी संस्कृति से जुड़ी किसी बेहद स्थानीय चीज को उठाया और उसे दुनिया के सामने पेश किया। अमेरिका ने भी अपने शुरुआती दौर में यह काम बहुत खूबसूरती से किया था। यही वजह है कि हम भारतीय इतिहास के मुकाबले अमेरिकी इतिहास के बारे में ज्यादा जानते हैं और इसका श्रेय पूरी तरह से उनके द्वारा बनाई गई फिल्मों को जाता है'।
'धुरंधर 2' का कलेक्शन
स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1523.58 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 959.37 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
IPL 2026 में प्लेऑफ का रोमांच चरम पर, RCB पहुंची आगे; बाकी टीमों का गणित समझिए
बंगाल की राजनीति में नया विवाद, अभिषेक की संपत्तियों को लेकर दावे तेज
SRH से मुकाबला बना करो या मरो, जानिए कैसे बच सकती है CSK की उम्मीद
स्वीडन के बाद नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत
IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी पर टिप्पणी से खफा हुए Mohammad Kaif, सामने आई वजह
उज्जैन: गोदाम में लगी आग, स्थानीय लोग और दमकल टीमें सक्रिय
योगी का करिश्मा बरकरार, बड़े-बड़े नेताओं पर भारी पड़ रहे CM
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
Bihar में यात्रा आसान, चम्पारण से नई ट्रेनें चलेंगी दरभंगा और मुजफ्फरपुर
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय