Ram Charan ने 'पद्म विभूषण' मिलने से पहले पापा चिरंजीवी का किया मेकअप...
नई दिल्ली। भारत के दूसरे सबसे सम्मानित अवॉर्ड पद्म विभूषण से साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी को नवाजा गया है। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के द्वारा चिरंजीवी को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर मेगास्टार की पत्नी सुलेखा, बेटा राम चरण, बेटी और बहू उपासना कामिनेनी भी शामिल रहे।
राम चरण ने पिता का किया मेकअप
पिता चिरंजीवी को पद्म विभूषण मिलने के खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए राम चरण समेत उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। बहू उपासना ने भी अपने ससुर को चीयर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उपासना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह राम को अपने पिता का मेकअप करते हुए देखा गया। इस क्लिप के साथ उपासना ने लिखा, "फाइनल टचअप।" उपासना मिरर वीडियो बनाती दिख रही हैं।
उपासना ने ससुर के साथ की मस्ती
उपासना कामिनेनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने ससुर चिरंजीवी के साथ एक मजेदार सेगमेंट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने ससुर जी से पूछा कि उनमें और क्लिन कारा (उपासना और राम चरण की बेटी) में क्या समानता है? इसका जवाब देते हुए चिरंजीवी ने कहा कि क्लिन कारा उनकी एक्स्टेंशन हैं, बस।
फिर उपासना ने बताया कि उनमें और क्लिन कारा में यह अंतर है कि दोनों के ही दादा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। ये सुन मेगास्टार के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। बता दें कि उपासना के दादा और अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर प्रताप सी रेड्डी को साल 2010 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
अल्लू अर्जुन ने फूफा के लिए किया पोस्ट
'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन भी फूफा चिरंजीवी को पद्म विभूषण मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में फूफा को बधाई देते हुए लिखा, "प्रतिष्ठित सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित होने पर चिरंजीवी गरुण को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। हमें गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद।"
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल