होटल में रेड, 6 गिरफ्तार
जौनपुर । यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील में पुलिस ने एक होटल में रेड कर 3 महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी कपल आपत्तिजनक हालात में थे। पुलिस के इस रेड से इलाके के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद मार्ग स्थित अतिथि होम स्टे होटल में पुलिस ने रेड कर 3 महिलाओं व 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया। वहीं संचालक फरार बताया जा रहा है। उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया और क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान पुलिस के साथ अतिथि होम स्टे होटल पहुंचे। मौके पर 3 महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। बता दें कि लोग इस होटल की शिकायत कई बार कर चुके थे। बताया जा रहा है कि रेड होते ही हड़कंप मच गया।सीओ ने कहा कि इसकी शिकायत बहुत दिनों से मिल रहा थी कि यहां अनैतिक कार्य होता है। फिलहाल पकड़े गये सभी लोगों और फरार संचालक के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार की गई है। सभी को जेल भेज आगे की विधिक कार्बाई की जा रही है।
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे