मानहानि मामले में राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश
सुल्तानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में 26 जुलाई यानी कल सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में पेश होंगे। कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि राहुल गांधी 26 जुलाई को सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से वह कार से सुल्तानपुर रवाना जाएंगे और कोर्ट में पेश होंगे।
बता दें कि बीजेपी के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए चार अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज कराया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को 20 फरवरी को जमानत दी थी। मुकदमा दर्ज कराने वाले विजय मिश्र के वकील का कहना है कि यदि इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो राहुल गांधी को दो साल की सजा हो सकती है। हालांकि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी थी।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बयानबाजी ने पकड़ा जोर
घात लगाए बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से किया हमला
MLA बोले – क्षेत्र में अधिकारियों के रवैए से हैं परेशान
पार्टी ने कहा- यह कदम भारत के पश्चिम एशिया संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकता है
घरेलू गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत दिल्ली में करीब ₹913, मुंबई में ₹912.50 के आसपास
फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं मौके पर तुरंत पहुंचीं
जल्द ही भारत पहुंचेंगे एलपीजी लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके दो भारतीय जहाज
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी