Cannes 2024 के लिए Priyanka Chopra ने कॉपी किया ऐश्वर्या राय का लुक
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे चर्चित फिल्म फेस्टिवल में से एक 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024' का आगाज 14 मई से हो गया था और 25 मई तक चलता रहेगा। 'कान्स' के रेड कारपेट पर बॉलीवुड का भी कम दबदबा नहीं है। कई बी-टाउन एक्ट्रेसेज रेड कारपेट पर अपना फैशन का जलवा बिखेरती हैं, खासकर प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन।
कान्स 2024 में गईं प्रियंका?
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में 'कान्स' में डेब्यू किया था। तब से प्रियंका हर साल रेड कारपेट पर अपने अनोखे लुक को लेकर चर्चा में रहीं। हालांकि, इस साल 'देसी गर्ल' का रेड कारपेट पर वॉक नहीं होगा। जी हां, वह इस बार फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद 'कान्स 2024' से उनका एक लुक वायरल हो रहा है।
प्रियंका के लुक की ऐश्वर्या से तुलना
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज से उनकी एक तस्वीर जमकर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा रेड कारपेट पर एक स्टनिंग गाउन में दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम फोटो के साथ कैप्शन में दावा किया गया कि यह प्रियंका का 'कान्स 2024' का लुक है। कुछ लोगों ने उनके इस लुक की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन के एक कान्स लुक से की, जिसमें अभिनेत्री ने ऐसा ही डिजाइन किया हुआ व्हाइट गाउन पहना था।
क्या है प्रियंका चोपड़ा के कान्स लुक की सच्चाई?
कुछ लोग भले ही प्रियंका की ये तस्वीर देख धोखा खा गये होंगे, लेकिन आपको बता दें कि ये असली फोटो नहीं है। कुछ फैंस ने यह झूठ भी पकड़ा और बताया कि यह AI जेनरेटेड फोटो है। एक यूजर ने कहा, "यह फेक है।" एक और ने लिखा, "यह असली नहीं इमेजिनेशन है। शांत रहो सब।" एक यूजर ने उनके आउटफिट को मशरूम बताया।
फिलहाल, अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल 'कान्स' का हिस्सा होंगी या नहीं। वह चार साल से अपने लुक से लाइमलाइट बटोर रही हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान