प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धनबाद में करेंगे HARL कारखाने का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को धनबाद में सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (हर्ल) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर जनसभा के जरिए झारखंड में लोकसभा चुनाव की शुरुआत भी करेंगे।
आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम
8,900 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित हर्ल संयंत्र यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। इससे देश में प्रति वर्ष लगभग 12.7 एलएमटी स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा। इससे देश के किसानों को लाभ होगा।
गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों के कायाकल्प के बाद यह दोबारा चालू होने वाला देश का तीसरा उर्वरक संयंत्र है। गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों को क्रमशः दिसंबर 2021 और नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया था।
नई ट्रेनों का भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री सिंदरी से झारखंड की 35,748 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें से 16,874 करोड़ की योजनाएं सिर्फ रेलवे की है। इस दौरान दो नई ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री हर्ल का उद्घाटन करने के बाद वहीं से अन्य योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
सिंदरी के बाद वे बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में बड़ी संख्या में धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ता व समर्थक जुटेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री डा. मनसूख एल मांडविया और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहेंगी।
इन योजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास
पीएम धनबाद-चंद्रपुरा के बीच वैकल्पिक रेल मार्ग, सोननगर से अंडाल तक तीसरी व चौथी रेल लाइन और धनबाद से टाटानगर को जोड़ने वाली प्रधानखंता-भोजूडीह रेलमार्ग के दोहरीकरण का शिलान्यास करेंगे।
13,674 करोड़ की रेल परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ ही 3,200 करोड़ की लागत से बनी टोरी-शिवपुर प्रथम और द्वितीय तथा बीराटोली-शिवपुरी तीसरी लाइन को देश को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री देवघर से डिब्रूगढ़ के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन और टाटा से बादामपहाड़ के बीच नई मेमू ट्रेन के साथ धनबाद रेल मंडल के शिवपुर से खुलने वाली लांग हाल मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल