मुंबई में गणेश पूजा के लिए पंडाल और मूर्तियों की तैयारी शुरू
मुंबई । इस वर्ष महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और नेता भी इस बार गणेश उत्सव की तैयारी में जुट गए हैं। 7 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। अभी से पंडाल और मूर्तियां बनाने का काम शुरू हो गया है। बड़ी-बड़ी विशालकाय मूर्तियां तो पहले ही तैयार कर ली गई है। आयोजकों द्वारा मूर्तियों को पंडाल लाया जा रहा है। आयोजकों को बड़े पैमाने पर इस बार चंदा भी मिल रहा है। मूर्तिकारों के पास इतनी जगह नहीं है,कि वह मूर्तियों को अपने पास रख सकें। रविवार से मुंबई के विभिन्न स्थानों में गणपति बप्पा का आना शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र की सरकार इस बार नियमों को शिथिल किया है। 10 साल से जो पंडाल जहां बन रहे थे। वहां उन्हें ऑनलाइन मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है। इस साल ऑनलाइन परमीशन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा नागरिकों को आसपास के तालाब और जो कृत्रिम तालाब निर्मित किया जा रहे हैं। उसकी जानकारी गूगल मैप के माध्यम से देने की व्यवस्था की है। ताकि लोग आसानी से आसपास के तालाबों में विसर्जन कर सकें। गणेश उत्सव के पंडालों के बाहर भी क्यू आर कोड लगाए जाएंगे। ताकि लोगों को आसानी से कृत्रिम तालाब में विसर्जन की जो व्यवस्था की गई है। उस स्थल का पता लग सके।
वाहन चालकों से जबरन वसूली की शिकायत पर कार्रवाई
महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में न्यायालय का कड़ा रुख
युद्ध विराम से इनकार का असर: क्रूड ऑयल फिर महंगा, दुनिया पर दबाव
IPL में इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, सादगी से होगी शुरुआत
शहर में निकली भव्य कलश यात्रा, शिव महापुराण कथा शुरू
स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर
नोटिस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
आम जनता को रोजमर्रा के कामों में हो रही परेशानी
मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर अंपायर सख्त नजर आए
आईपीएल की सफलता को लेकर अलग-अलग राय, बहस तेज