जीतू पटवारी के ‘वनवास’ बयान पर सियासत तेज, पीसीसी चीफ ने दी सफाई
MP News में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ‘वनवास’ वाले बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। बयान के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला, वहीं अब खुद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सामने आकर अपनी बात स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि उनका बयान किसी भी तरह की नकारात्मकता या कुंठा से प्रेरित नहीं था, बल्कि उसे सकारात्मक संदर्भ में समझा जाना चाहिए।
जीतू पटवारी ने सफाई देते हुए बताया कि यह बयान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान दिया था। उन्होंने कहा, “मेरे कार्यकर्ताओं ने मुझसे कहा कि आप लंबे समय से हमारे इलाके में नहीं आए हैं। आप प्रदेश में ज्यादा रहते हैं, हमारे घर भी आइए। इस पर मैंने कहा कि मैं अक्सर बाहर के कामों में व्यस्त रहता हूं और यहां का काम मैंने अपने दूसरे साथियों को सौंप रखा है।” उन्होंने आगे कहा कि उसी बातचीत में उन्होंने हल्के-फुल्के और सकारात्मक अंदाज में कहा था कि “मेरे पर दया करो, मैं खुद वनवास पर हूं।” पटवारी ने साफ किया कि इसमें न तो कोई कुंठा थी और न ही नकारात्मक सोच।
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या बयान दे रहा है। उनका बयान पूरी तरह से उनके कार्यकर्ताओं के लिए था, न कि किसी राजनीतिक संदेश के लिए।
इसी बीच, MP News से जुड़े एक अन्य मुद्दे पर जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार को भी घेरा। उन्होंने राज्य सरकार के दो साल के रिपोर्ट कार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को भी जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखना चाहिए। पटवारी ने आरोप लगाया कि आधे घंटे में 40 हजार करोड़ रुपये के बजट की समीक्षा करने वाला मुख्यमंत्री गंभीर मूल्यांकन कैसे कर सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सही रिपोर्ट कार्ड चाहिए, तो एक स्वतंत्र एजेंसी से मंत्रियों की वैध और अवैध संपत्तियों की जांच कराई जाए। उनके मुताबिक, इससे सरकार की असली तस्वीर सामने आ जाएगी।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा