पुलिस की नौकरी केवल 3 साल की रह जाएगी...
अलीगढ़। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाथरस के सिकंदराराऊ पहुंचकर जनसभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है।
भाजपा ने की युवाओं की जिंदगी खराब
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर युवाओं की एक तिहाई जिंदगी खराब करने का आरोप लगाया है। हाथरस के सिकंदराराऊ में आयोजित सभा में उन्होंने कहा नौकरी नहीं मिल रही हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। ये कैसी सरकार है जो अपने लीकेज नहीं रोक पा रही। सपा सरकार बनने पर तीस लाख रिक्त पद भरे जाएंगे। अग्निीवीर वाली आधी नौकरी खत्म की जाएगी।
पुलिस की नौकरी रह जाएगी केवल तीन साल की
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि खाकी वर्दी वाले अन्याय कर रहे हैं। इन्हें बता देते हैं कि अभी फौज की नौकरी चार साल की है, अगर दोबारा भाजपा आई तो पुलिस की नौकरी तीन साल कर कर देंगे। किसी को पता था कि अग्निवीर के हक को यह मारेंगे। ट्रेन, एयरपोर्ट, बंदरगाह सब बिक गए हैं।
जब ये सब हो सकता है तो खाकी वालों की नौकरी भी तीन साल की हो सकती है। सपा ने एंबुलेंस चलाई, भाजपा ने खराब कर दी। सौ नंबर गाड़ी को 112 कर दिया। अपना नंबर बढ़ा दिया। पुलिस को लगा कि उन्हें भी वसूली बढ़ानी चाहिए। भाजपा के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है। हमने लैपटाॅप बांटे वो आज भी चल रहे हैं।
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान