ट्रेन लूटकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, लूटा गया सामान बरामद
जमशेदपुर|बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन में एक महिला यात्री से हुई लूट की घटना का रेल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में न सिर्फ लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, बल्कि लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। इस बारे में पटना रेल पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने सोमवार को बक्सर जीआरपी थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेल थाना पुलिस को यह कामयाबी लूट में शामिल दो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद मिली है।
अपराधियों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के जमशेदपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर निवासी बृज बिहारी पाठक के बेटे दिनेश पाठक और रोहतास जिले के अगरेर के पास स्थित खरवनिया गांव निवासी नंदु कुमार के बेटे भोले शंकर पासवान उर्फ योगेश कश्यप शामिल हैं। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी बक्सर शहर के ठठेरी बाजार स्थित प्रीति ज्वेलर्स का संचालक और नालबंद टोली निवासी हरिहर प्रसाद का बेटा अमित वर्मा है। उसके पास से अपराधियों द्वारा लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं।
जानें क्या कहा रेल एसपी आनंद कुमार ने
रेल एसपी आनंद कुमार ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह इस ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ यह लूट हुई थी। पीड़िता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज के पास स्थित विश्वनाथ कॉलोनी निवासी नागेंद्र मिश्र की पत्नी सुनीता मिश्र हैं। उन्होंने बताया कि दानापुर रेल मंडल के बक्सर-डुमरांव रेलखंड पर बरूना स्टेशन के पास दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर महिला के कान से सोने की बाली और एक हजार रुपये नकद लूट लिए थे। पीड़िता की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद दानापुर रेल डीएसपी कंचन राज के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और जरूरी निर्देश दिए गए। इस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पहचान की और छापेमारी शुरू की। इसी कार्रवाई के दौरान जीआरपी पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली और पूरे मामले का खुलासा हो गया।
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद