विवेकानंद रॉक मेमोरियल में PM मोदी का ध्यान शुरू
प्रधानमंत्री मोदी ने कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अपने 45 घंटे लंबे ध्यान की शुरुआत कर दी है। पीएम मोदी गुरुवार की शाम तिरुवनंतपुरम से एक हेलीकॉप्टर द्वारा कन्याकुमारी पहुंचे और यहां भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी फेरी सर्विस से विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे और ध्यान शुरू किया। पीएम मोदी का ध्यान 1 जून तक चलेगा।
पीएम मोदी ने कन्याकुमारी के प्रसिद्ध भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना की। सफेद धोती और शॉल पहले पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा की। मंदिर के पुजारियों ने विशेष आरती की और प्रधानमंत्री को प्रसाद दिया।
मंदिर के पुजारियों ने पीएम मोदी को शॉल ओढ़ाकर और मां भगवती अम्मन की तस्वीर देकर सम्मानित किया।
मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा करते पीएम मोदी। पीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में गुरु रामकृष्ण परमहंस, मां श्री शारदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को भी नमन किया।
ध्यान के बाद एक जून को पीएम मोदी तिरुवल्लुवर की प्रतिमा के दर्शन करने भी जा सकते हैं। पीएम मोदी का कन्याकुमारी दौरा पूरी तरह से निजी है और इसमें पार्टी का कोई कार्यकर्ता या नेता शामिल नहीं है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संगठन महामंत्री की सक्रिय तैयारी, प्रदेश में जोरों पर अभियान
बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान
प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा