पीएम मोदी आज जारी करेंगे सम्मान निधि की 17वीं किस्त
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम मोदी किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसी दौरान, 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। सम्मेलन के दौरान ही पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे।सम्मेलन के बाद पीएम मोदी शाम सात बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे। रात आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व दर्शन करेंगे। 19 जून को सुबह 9:45 बजे बिहार में नालंदा के भग्नावशेष का दौरा करेंगे।
सुबह 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय की परिकल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। नालंदा के नए परिसर में 40 कक्षाओं वाले दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं। इनमें 1,900 लोग बैठ सकते हैं। इसमें 300 सीटों की क्षमता वाले दो सभागार हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में पांचवीं बार शामिल होंगे। वह यहां 55 मिनट तक रुकेंगे। वह 15 मिनट तक गंगा पूजन और मोदी मणि पर विराजेंगे। वहीं, 40 मिनट तक आरती देखेंगे। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रमौलि उपाध्याय और नौ अर्चक पूजा करवाएंगे। 18 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद होंगी। इस दौरान 10 क्विंटल फूलों से घाट को सजाया जाएगा। दीपों से घाट जगमग होगा।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज