रनवे पर फटा विमान का टायर, 130 यात्री बाल-बाल बचे
चेन्नई । चेन्नई से कुआलालंपुर जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय विमान का बृहस्पतिवार को यहां रनवे पर ही टायर फट गया। हालांकि इसमें सवार सभी 130 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया है। हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान का पिछला टायर मलेशिया की राजधानी के लिए उड़ान भरने से कुछ वक्त पहले फट गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सभी यात्रियों को प्लेन से उतारा गया और उन्हें शहर के नजदीकी होटलों में ठहराया गया है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विमान अब शुक्रवार सुबह उड़ान भरेगा। उन्होंने कहा है कि घटना के कारण उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
संसद में उठाया मुद्दा: शिवराज ने पूछा, किन विभूतियों के नाम पर कांग्रेस ने कोई योजना नहीं बनाई
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
कांग्रेस की पहली ब्रिगेड का ऐलान, केरल चुनाव में 55 उम्मीदवारों को मिली टिकट
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी