आपातकालीन लैंडिंग के दौरान प्लेन ने उड़ा दी कार, दो की मौत
फ्लोरिडा । एक प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान शुक्रवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। इसमें प्लेन ने कार को अपने पंखे की चपेट में ले लिया और कार परखच्चे उड़ गए। हालांकि इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा में अंतरराज्यीय 75 पर एक छोटे विमान की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान प्लेन एक वाहन से टकरा गया। ये क्रेश लैंडिंग पाइन रिज रोड के एक्जिट के पास हुई। इस गलि को एलीगेटर एली के नाम से जाना जाता है। लोगों का कहना है कि ये हादसा काफी भयानक था। उन्होंने देखा कि प्लेन का एक पंख हवा में उड़ता हुआ आया और अपने साथ एक गाड़ी को उड़ा ले गया। ये बिल्कुल मौत को छू कर निकलने जैसा था। हादसे वाले विमान की पहचान बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 जेट के रूप में हुई है।
इस संबंध में फ्लोरिडा के उड्डयन प्रशासन का कहना है कि दोपहर करीब 3:15 बजे दुर्घटना के समय विमान में पांच लोग सवार थे। विमान ने दोपहर लगभग 1 बजे कोलंबस में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। दुर्घटना के समय यह विमान नेपल्स में उतरने वाला था। एक पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते हुए टावर से संपर्क किया था और कहा था कि उनके दोनों इंजन खराब हो गए हैं। टावर से संपर्क टूट गया, और फिर हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने कुछ ही मील की दूरी पर धुंआ देखा। पांच में से तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
घटना के बाद कोलियर काउंटी शेरिफ प्रशासन का कहना है कि दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है लेकिन अभी इस बात में असमंजस की स्थिती है कि ये दो लोग प्लेन से थे या फिर प्लेन से टकराने वाली कार में थे। फ्लाइटअवेयर विमान ट्रैकर के अनुसार, विमान को फोर्ट लॉडरडेल, फ्लोरिडा में हॉप-ए-जेट वर्ल्डवाइड चार्टर द्वारा संचालित किया जा रहा था।
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की