पेटीएम का जोर लागत घटाने और एआई पर रहेगा
नई दिल्ली । फिनटेक दिग्गज पेटीएम ने कहा है कि उसकी नजर व्यावसायिक दक्षता में सुधार लाने के लिए आर्टीफिशल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित प्रणालियों के इस्तेमाल पर है। कंपनी के अधिकारियों ने तीसरी तिमाही के नतीजों के अवसर पर विश्लेषकों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। पेटीएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ज्यादा व्यावसायिक विस्तार करने के बजाय हम अपने प्लेटफॉर्म पर मशीन और प्रणालियों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इन प्रणालियों में वृद्धि बरकरार रहेगी। व्यवसाय की परिचालन दक्षता में सुधार के लिए तकनीक-आधारित प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित करने की यह पहल कंपनी द्वारा कर्मचारी लागत तर्कसंगत बनाने के प्रयासों के बीच शुरू की जा रही है। कर्मचारी लागत ढांचे को तर्कसंगत बनाने की प्रक्रिया में नियुक्ति रणनीति में बदलाव लाना, कर्मियों को अनुबंध पर रखना, सख्त परफॉरमेंस अप्रेजल जैसे बदलाव शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि इस समय एआई के जरिये हम कम लोगों के साथ ज्यादा कुशलता से काम कराने में सक्षम हैं। कुछ ऐसी दक्षताएं हैं जो टेक्नोलॉजी-आधारित और एआई संचालित हैं। कंपनी ने पिछली कुछ तिमाहियों में अपनी कर्मचारी लागत में गिरावट दर्ज की है। वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए कर्मचारी लागत 809 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के 807 करोड़ रुपये से कुछ अधिक है।
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान