मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना ने मार गिराए पांच आतंकी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक सैन्य अभियान में पांच आतंकी मारे गए। मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों की भी जान गई। इस प्रांत में द्राजिंदा से डेरा इस्माइल खान जा रही बस को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने बस जला दी और यात्रियों को प्रताड़ित किया।पाकिस्तानी सेना ने पेशावर जिले से करीब 35 किलोमीटर पश्चिम में हासन खेल क्षेत्र में गुप्तचर सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया। सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया और तीन को घायल कर दिया। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने बताया है कि आतंकियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी।दूसरी ओर, टीटीपी के आतंकियों ने दरबान तहसील में बस रोक दी और जबरन यात्रियों को उतार लिया। पहले तो आतंकियों ने यात्रियों को प्रताड़ित किया और उसके बाद उन्हें सरकार का समर्थन करने के लिए धमकी दी। बस को पूरी तरह जला देने के बाद टीटीपी आतंकी मौके से फरार हो गए।
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे