छात्रों के लिए इंटर एडमिशन का ऑनलाइन पोर्टल आज से खुला
पटना। इंटर पास विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्च माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया आज यानी 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार राज्य के 10,003 शिक्षण संस्थानों में कुल 17.50 लाख से अधिक सीटों पर दाखिला होगा।
आवेदन करने से पहले इन बातों पर रखें ख्याल
नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्र आवेदन के दौरान न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का विकल्प चुन सकते हैं। एक बार विकल्प लॉक होने के बाद नामांकन प्रक्रिया के दौरान इनमें कोई बदलाव नहीं होगा। नामांकन के लिए 350 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा न होने की स्थिति में आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा है कि वे आवेदन भरने से पहले पिछले वर्ष (2025) की मेधा सूची को वेबसाइट पर जरूर देख लें, ताकि वे अपनी प्राथमिकता सही ढंग से तय कर सकें।
डिग्री कॉलेजों में नहीं होगा नामांकन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का कहना है कि इस बार केवल उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले मान्यता प्राप्त सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों एवं इंटर कॉलेजों में ही दाखिला होगा। डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई और नामांकन की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है। छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.org पर जाकर 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। वहीं 9वें वर्ग में 30 अप्रैल तक नामांकन लिए जाएंगे।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब