आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के अरागम इलाके के गुरिहाजन में रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई थी।एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि अरागाम में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की ओर तलाशी तेज की, छिपे हुए आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।मुठभेड़ में दो आतंकवादी फंसे हुए थे। अभी भी एक आतंकवादी की तलाश जारी है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में चार आतंकी हमलों के बाद अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था।
बता दें कि सुरक्षाबलों को बांदीपोरा जिले के अरागाम इलाके में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने बताया कि 13 आरआर के एक गश्ती दल को अरागाम में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं।इसके बाद जवानों ने गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और गोलीबारी बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह वन क्षेत्र है। हम इलाके में तलाशी लेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी की गई है ताकि संदिग्ध भाग न निकलें।
‘उस समय चिंता जताने वाले शहंशाह चुप क्यों?’ कांग्रेस का तीखा सवाल
चुनावी माहौल में दिया ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा
फैंस ने खरीदे 6 लाख तक के टिकट, आयोजन हुआ विवादित
हाई कोर्ट में सोम डिस्टिलरीज केस की सुनवाई, ना स्टे मिला ना राहत — 23 मार्च को टॉप प्राथमिकता पर होगी अगली सुनवाई
महापौर का बयान: “जिसकी जरूरत होती है, वही सामान खरीदते हैं”
बीएसपी किराया बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान
हादसे की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में मचा कोहराम
कैदियों ने रखा पूरे नौ दिन का व्रत, दिखाया आत्मसंयम
जंग के दौरान बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा
रोकने पर कर्मचारियों को निहंगों ने जमकर मारा