अब 14 को नरेंद्र मोदी का गिरिडीह दौरा
गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा अब 14 मई को ही गिरिडीह में होना तय हुआ है। पहले यह कार्यक्रम 16 मई को प्रस्तावित था, लेकिन बुधवार की रात इसमें फेरबदल करते हुए 14 मई को सभा आयोजित की जाने की जानकारी दी गई। इसी दिन प्रधानमंत्री बनारस लोकसभा सीट से अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर पंडाल बनाने का काम शुरू
गिरिडीह के बिरनी में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए जमुआ विधायक केदार हाजरा के अनुसार, प्रधानमंत्री 14 मई को दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बिरनी प्रखंड के पेशम स्थित अड़वार मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तिथि में फेरबदल की वजह से सभा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मैदान में पंडाल बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित सभा को लेकर बुधवार की शाम जिले के उपायुक्त नमन प्रयास लकड़ा और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा समेत जिले के अन्य पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया था।
13 मई की शाम पहुंचेंगे बनारस, वहां रोड शो का होगा आयोजन
लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहे धुआंधार प्रचार के बीच 11 मई को प्रधानमंत्री झारखंड के चतरा में सभा को संबोधित करेंगे। 13 मई की शाम वह बनारस पहुंचेंगे, जहां रोड शो का आयोजन किया जाना है। अपने संसदीय क्षेत्र में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 14 मई की सुबह करीब 10:00 बजे प्रधानमंत्री नामांकन दाखिल करेंगे और फिर वहां से रांची के रास्ते दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बिरनी प्रखंड के पेशम स्थित सभास्थल पर पहुंचेंगे।
तीन जिलों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी समेत राजग के सहयोगी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी समेत पार्टी के अन्य नेता गांव-गांव जाकर लोगों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। इस सभा के माध्यम से पीएम गिरिडीह के अलावा कोडरमा और हजारीबाग जिलों के मतदाताओं को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को तो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र मई 25 में को मतदान होना है।
प्रधानमंत्री की सभा को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बोकारो जिले के सीमावर्ती इलाकों में भी लोगों से बिरनी पहुंचने की अपील की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान