वाराणसी में नो हेलमेट नो फ्यूल 26 जनवरी से
वाराणसी। वाराणसी पुलिस नें ट्रैफिक व्यवस्था और बिना हेलमेट लगाए स्कूटी /मोटरसाइकिल चालकों को लेकर के सख्त कदम उठाया है। बिना हेलमेट चलने वाले दो पहिया चालकों को 26 जनवरी के बाद फ्यूल पंपों से पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम नें इस बाबत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र जारी कर इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। इस दौरान एक सप्ताह तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। सुबे के परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह कवायत शुरू की गयी है। जिलाधिकारी, वाराणसी ने आदेश दिए हैं कि सभी पेट्रोल पंप संचालक आगामी 7 दिन तक अपने परिसर में होर्डिंग और अन्य संसाधनों से नो हेलमेट नो फ्यूल का व्यापक प्रचार करें, जिससे लोगों में जागरूकता फैले। 26 जनवरी से बिना हेलमेट बाइक सवार और सहयात्री को पेट्रोल कतई नहीं दिया जाएगा अन्यथा आदेश का उलंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पेट्रोल पंप संचालक अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखें, ताकि फुटेज का अवलोकन कर जरूरी कार्रवाई की जा सके। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1988 के नियम 251 के अनुसार सभी मोटरसाइकिल चालकों और सवारी के लिए भारतीय मानक ब्यूरो के मानकों के अनुरूप हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना और आईपीसी की धारा 188 के तहत 6 माह तक का कारावास भी हो सकता है।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी, अमेरिका ने आरोप वापस लिए
सैन डिएगो मस्जिद शूटिंग पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘बहुत गंभीर मामला’
धोनी के शब्दों ने फैंस को किया भावुक, 2027 को लेकर जताई अनिश्चितता
ट्विशा शर्मा की मौत पर सवाल बरकरार, सास ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
डॉक्टरों की बड़ी चूक! महिला के शरीर में एक महीने तक पड़ा रहा स्पंज
IPL 2026 Video: ऑटोग्राफ मांगने पहुंचे फैन को नजरअंदाज करते दिखे रियान पराग?
हैदराबाद ने मजबूत की दावेदारी, CSK की उम्मीदों को लगा झटका
सॉल्वेंट प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, सतना में अफरा-तफरी का माहौल
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सार्वजनिक जगहों से कुत्तों को हटाने पर कायम रुख
MP में ईंधन की कीमतों में उछाल, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े रेट