कभी भी गिर सकती है NDA की सरकार, खरगे के बयान से मचा सियासी बवाल
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस के हौसले मजबूत हो चुके हैं। भले ही एनडीए गठबंधन ने सरकार बना ली हो मगर आई.एन.डी.आई. गठबंधन 234 सीटें जीतने में कामयाब रही।भाजपा को नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के सहारे सरकार चलानी पड़ रही है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।खरगे ने कहा कि एनडीए की सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा, एनडीए सरकार गलती से बनी है। पीएम मोदी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हम चाहते हैं कि यह चलती रहे। देश के लिए यह अच्छा हो।खरगे ने आगे कहा, हमें देश को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि वो किसी चीज को चलने नहीं देते।लेकिन हम देश को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करेंगे।आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने खरगे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा की खरगे सही कह रहे हैं! जनादेश मोदी सरकार के खिलाफ था। मतदाताओं ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। फिर भी वे सत्ता में आए।मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बिहार के पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का जवाब आया। उन्होंने पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के स्कोरकार्ड के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि क्या खरगे कांग्रेस की विरासत से अनभिज्ञ हैं।
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘मृत्यु का डिपार्टमेंट’ माने जाने वाले दरबार में वायरल वीडियो पर विवाद
ममता बनर्जी ने तारिक भाई को भेजा फूल और मिठाइयां, रमजान की अग्रिम मुबारकबाद
महात्मा मंदिर में अमित शाह का बड़ा ऐलान, अब राशन वितरण होगा पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी