मुखबिरी का शक! नक्सलियों ने बीजापुर में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया. पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी. घटना तर्रेतम थाना क्षेत्र के छुटवाई गांव की है. हत्या की जिम्मेदारी स्मॉल एक्शन जगरगुंडा एरिया कमेटी ने ली है. राज्य के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने इस घटना की निंदा की और कहा कि नक्सली बौखलाहट में कायराना हरकत कर रहे हैं. अभी तीन दिन पहले ही नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया था.
इस घटना की उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि सशस्त्र नक्सलवाद अब अपने अंतिम समय पर है. बौखलाहट में आकर नक्सली कायराना हरकत कर रहे हैं. सुरक्षा बल पूरी सावधानी और सजगता से कार्रवाई कर रहे हैं. नक्सलियों के इस कायराना करतूत से बस्तर की जनता डरने वाली नहीं है.
इस नक्सली संगठन ने ली जिम्मेदारी
ग्रामीणों की हत्या की वारदात की जिम्मेदारी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) जगारगुंडा एरिया कमेटी ने ली है. हत्या के बाद घटनास्थल से पर्ची मिली है, जिसमें बताया गया कि कुरसम मंगलू पुलिस मुखबिरी में शामिल है. कई बार उसे समझाइश दी गई, लेकिन नहीं मानने पर अब मौत की सजा दी गई.
बताया जा रहा है कि कुरसाम मंगलू का बेटा नंदू पहले ही सरेंडर कर चुका है. घटना के समय नंदू घर पर मौजूद नहीं था. आशंका है कि माओवादी उसकी तलाश में आए थे, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने उसके पिता कुरसाम मंगलू की हत्या कर दी.
3 दिन पहले मुठभेड़ में 7 नक्सली हुए थे ढेर
अभी तीन दिन पहले नारायणपुर जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली थी. जवानों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया था. इन सभी नक्सलियों की पहचान भी हो गई थी. मारे गए नक्सलियों में तीन महिला नक्सली भी शामिल थीं. सभी के सिर पर आठ-आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था. इस एनकाउंटर में नक्सलियों का एक टॉप कमांडर भी ढेर हुआ था.
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही