नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बस्ती। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अंकुर वर्मा के साथ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि मालवीय रोड का निर्माण विकास प्राधिकरण से कराया जाय।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित मालवीय रोड की स्थिति दयनीय है और सड़कों पर बड़े-बडे गड्ढे हो गये हैं। लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। बरसात के दिनों में संकट और बढ जाता है। मालवीय रोड सड़क का निर्माण विकास प्राधिकरण द्वारा कराये जाने का आदेश जारी किया गया है। डीएम से मांग किया कि विकास प्राधिकरण द्वारा मालवीय रोड़ का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाय जिससे लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बताया कि डीएम ने आश्वासन दिया है कि विकास प्राधिकरण की बैठक में इसे रखा जायेगा और शीर्घ निर्माण कार्य कराया जायेगा।
कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सौर ऊर्जा भी एजेंडे में शामिल
महू में सनसनी: इलाज कराने आई युवती को बनाया ब्लैकमेल का शिकार
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड में सरकार, दो साल में 25 IAS-IPS पर कार्रवाई
कुमनार में खुला सुरक्षा कैंप, अबूझमाड़ में बढ़ी सुरक्षा और भरोसा
बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान
15 हिरण और कोटरी की मौत के बाद अंधविश्वास का सहारा, वन विभाग पर सवाल
सपा पर केशव मौर्य का तीखा हमला, राजनीति गरमाई
फिल्म निर्माता मधु मंटेना के घर खुशियों की दस्तक, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
पाकिस्तानी राजनेता पर मीम्स की बौछार, धुरंधर 2 के बाद बढ़ी ट्रोलिंग