यूपी के सोनभद्र में 85 फीट ऊंचे रावण की चारों तरफ घूमती नजर आई मुंडी
सोनभद्र। सोनभद्र के चोपन में रावण के पुतले की चर्चा जोरों पर है। हर साल की तरह इस बार भी चोपन में सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा और चारों दिशाओ में मुंडी घूमती नज़र आएगी। चोपन का रावण हमेशा से आकर्षन का केंद्र रहा हैं। 85 फ़ीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। सबसे खास बात है कि ये रावण का पुतला हाईटेक है। इसमें आधुनिक लाइट लगी होती है। सबसे बड़ी खासियत यह कि इसके गर्दन चारों दिशा में घूमते दिखाई दे रहे हैं। चारों दिशा में घूमते सर और इसमें लगी लाइट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है।
आयोजक समिति ने बताया कि 50 से 55 साल से रावण दहन का आयोजन रेलवे रामलीला समिति के द्वारा कराया जाता रहा है। इस बार भी सभी के सहयोग से भव्य रावण के पुतले का निर्माण कराया गया है। रामलीला समिति द्वारा यह निर्णय किया गया कि इस बार सिर घूमने के साथ-साथ रामलीला की भव्यता को चार चांद लगाया जाएगा। आसपास जिलों में से सबसे ज्यादा चोपन का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र बना है। जब इसे जलाया जाएगा तो एक-एक करके रावण का सर धाराशाही होते जाएंगे। रावण में लाखों के पटाखे भी डाले गए हैं और लगभग 2 घंटे तक राम-रावण के युद्ध के दौरान लगातार आतिशबाजी भी की जाती है। जब इसके पुतले में आग लगाया जाएगा तो काफी देर तक पटाखे जलते रहेंगे।
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे