मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा का एक-दूसरे लगया गले
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस कैंप के दौरान एक-दूसरे को गले लगाया जबकि दोनों के बीच रिश्ते में कड़वाहट की खबरों ने बाजार गर्म कर रखा है। पता हो कि हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया है।
रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी से आजाद किया गया, ताकि वो अपनी बतौर बल्लेबाज भूमिका का आनंद उठाएं और खूब रन बनाकर टीम को जीत दिलाएं। रोहित क्रिकेट से कुछ समय ब्रेक के बाद सोमवार को मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़े। उन्होंने वापसी के बाद नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।
मुंबई इंडियंस शिविर में अभ्यास मैच से पहले दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया और यह पल मुंबई इंडियंस कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो चंद लम्हों में आग की तरह फैला और वायरल हो गया।
रोहित नजर नहीं आए
ध्यान हो कि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच दरार की खबरों ने तब भी जोर पकड़ा, जब मुंबई इंडियंस की टीम अलीबाग पहुंची थी। इस टीम बॉन्डिंग सेशन में रोहित शर्मा नजर नहीं आए थे। खबरों की मानें तो रोहित शर्मा ने अतिरिक्त अभ्यास करने के इरादे से यह फैसला लिया था। जब रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया था, तभी से मुंबई इंडियंस का माहौल तनातनी भरा नजर आ रहा है।
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया और मुंबई इंडियंस के फैंस के एक सेक्शन ने भी इस फैसले पर हैरानी जताई। खैर, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी। देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम कैसा खेलेगी और रोहित शर्मा क्या कमाल कर पाएंगे।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल