पारिवारिक कलह में मां की जान गई, आरोपी बेटा गिरफ्तार
वाराणसी| जिले में भुल्लनपुर पंचायत भवन के पास हरिजन बस्ती में शीला देवी की सिर कूंच कर हत्या मामले के आरोपी बेटे घनश्याम को मंगलवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने ईंट से माथे पर इतनी तेज मारा था कि उसकी मां की बायीं आंख निकल गई थी। नाक टूट गई। दिमाग तक में चोट लगी थी।
पुलिस के मताबिक, शीला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घनश्याम जब ईंट से वार कर रहा था तब शीला की छोटी बहू ने छत से देखा था। वह कांप रही थी। आरोपी घनश्याम ने सोमवार को मां शीला देवी की ईंट से सिर कूंच कर हत्या कर दी थी। सरिया से भी वार किया था। मंगलवार की दोपहर बाद परिजनों ने शीला देवी का अंतिम संस्कार किया।
परिजनों के मुताबिक शीला की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उसके शव को फुलवरिया के पास वरुणा नदी के किनारे दफना दिया। आर्थिक तंगी के चलते ही लकड़ी के इंतजाम नहीं किए जा सके। घाट पर भी रुपये देने पड़ते हैं। हालांकि ग्राम प्रधान रामा देवी ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने स्वेच्छा से शव को दफनाया है। मंडुवाडीह के थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बड़े भाई के कंधे पर दांत से काट चुका था
मड़ौली चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि घनश्याम परिवार में आए दिन विवाद करता था। कुछ माह पहले बड़े भाई रामबाबू के कंधे पर घनश्याम ने दांत से काट लिया था। रामबाबू को अस्पताल में उपचार कराना पड़ा था। भतीजे, भतीजी को भी धमकाता और पिटता था। परिजन अजीज आ चुके थे। हत्या के बाद भुल्लनपुर पंचायत भवन के आसपास लोगों की काफी भीड़ रही। घर की महिलाएं गमगीन रहीं।
400 रुपये और मांग रहा था आरोपी
मंडुवाडीह पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि सोमवार को एक संस्था की ओर से शीला को उपहार में साड़ी और 100 रुपये दिए गए थे। घनश्याम को लगा कि मां को 500 रुपये मिले हैं। नशे के लिए रुपये की मांग पर घनश्याम अड़ा तो शीला ने उसे 100 रुपये थमा दिए थे। 400 रुपये की और मांग करते हुए घनश्याम ने पहले मां का गला दबाया फिर पास में पड़ी ईंट और सरिया से माथे, सिर पर कई वार किए।
मिशनरी के संपर्क में थी शीला
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शीला देवी पिछले कुछ महीने से मिशनरी से जुड़े लोगों के संपर्क में थी। उसका आना-जाना लगा रहता था।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित