गुजरात में चार दिनों में हुई 25 फीसदी से ज्यादा बारिश
अहमदाबाद | गुजरात में मानसून सीजन की अब तक 100 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है| खासकर पिछले चार दिनों में 25 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है| वलसाड जिले में सबसे ज्यादा 99 इंच बारिश हुई है| कच्छ में अब तक मानसून सीजन की 116.79 फीसदी बारिश हो चुकी है| दक्षिण गुजरात में अब तक मानसून की 108.20 प्रतिशत और सौराष्ट्र में 101.52 प्रतिशत मौसम की बारिश हो चुकी है। मध्य गुजरात में अब तक मानसून सीजन की 98.74 फीसदी तो उत्तर गुजरात में मानसून सीजन की 79.99 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के 207 जलाशयों में से 77 ओवरफ्लो हो गए हैं। कच्छ-सौराष्ट्र में 61 बांध, दक्षिण गुजरात में नौ, मध्य गुजरात में छह और उत्तरी गुजरात में एक बांध पूरी तरह से भर चुके हैं| जानकारी के मुताबिक 90 प्रतिशत से अधिक भरे 96 जलाशय हाई अलर्ट पर हैं, 80 से 90 प्रतिशत तक भरे 19 बांध अलर्ट पर हैं और 70 से 80 प्रतिशत तक भरे सात बांध चेतावनी पर हैं।
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईपीएल का दूसरा चरण: बीसीसीआई ने लीग मैचों और प्लेऑफ की जानकारी दी
A350 विमान में तकनीकी समस्या, एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट वापस दिल्ली
आंध्र प्रदेश बस हादसे पर शोक की लहर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने की सहायता की घोषणा
देश में 60 दिन का तेल भंडार, सरकार ने कहा—ईंधन की कोई परेशानी नहीं
न्यायिक प्रक्रिया पर ममता का बयान, प्रभावित लोगों की मदद का वादा