यूपी में पहुंचा मानसून; कल लखनऊ में बारिश के आसार
आखिरकार मानसून का इंतजार खत्म हुआ। प्रदेश में मंगलवार को बुंदेलखंड के रास्ते मानसून ने दस्तक देकर 12 मिमी बारिश से ललितपुर को भिगोया। आमतौर पर पूर्वांचल से प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून इस बार बुंदेलखंड के रास्ते आया है। सोमवार को प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी बरसात से राहत महसूस की गई। अलीगढ़ में भी सर्वाधिक 102 मिमी बरसात हुई।
कल लखनऊ में अच्छी बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून की अरब सागर की शाखा की अधिक सक्रियता के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार को बुंदेलखंड से प्रवेश किया। मानसून के आगामी दो-तीन दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के आसार हैं। बुधवार से पूर्वी और बृहस्पतिवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का क्षेत्रफल व तीव्रता दोनों बढ़ेगी। इसी कड़ी में लखनऊ में भी बरसात बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश में एक जुलाई तक लगातार बरसात जारी रहने के आसार हैं। कहीं छिटपुट बौछारें तो कही भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
यहां बारिश का अलर्ट
देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
केरल के सीएम के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
दोषियों पर 25 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान
कम खर्च में खाना पकाने का नया तरीका सामने आया
संयुक्त राष्ट्र ने सराहा भारत, बाल मृत्यु दर में आई भारी कमी
शराब को कहा अलविदा, अपनाई हेल्दी लाइफस्टाइल
जांच में कई और मामलों के खुलासे की संभावना
त्योहारों से पहले भोपाल में संगठनों की भिड़ंत, ‘अपनों से खरीदारी’ पर विवाद
डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
बाजार में हाहाकार! Sensex धड़ाम, Nifty 23100 के नीचे फिसला
दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती सोशल मीडिया पर चर्चा में