नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
डुमरी थाना क्षेत्र के दो नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता एक आठवीं व दूसरी दसवीं कक्षा की छात्रा है।प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। दो नाबालिग 16-16 वर्ष के हैं जबकि एक 17 वर्ष का है।जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं नौ मार्च को टांगीनाथ धाम मेला घूमने गई थी। वहीं एक लड़की की जान पहचान के लड़कों के साथ मुलाकात हुई। उक्त लड़के ने दोनों लड़कियों को घर पहुंचा देने की बात कहकर अपना बाइक में बैठाकर जैरागी में बन रहे अपने नए घर में ले गया।वहां दो दिन (नौ व 10 मार्च) तक रखा और अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। परिवार वाले अपनी बच्ची को ढूंढ रहे थे। जब दो दिन तक बच्चियां घर नही आई तो 11 मार्च को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने डुमरी थाना आ रहे थे। इसी बीच डुमरी बस स्टैंड के पास लड़कियों से मुलाकात हुई।लड़कियों ने परिजनों को पूरी मामले से अवगत करा दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना डुमरी थाना प्रभारी लिखन हेंब्रम को दी। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल