मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की हिदायत
बिहार के कई जिलों में आज भी अनके स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 से 18 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार में 14 से 17 सितंबर तक कई जगह झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं। 15 से 17 सितंबर तक दक्षिण पूर्व बिहार में झमाझम बारिश के आसार हैं।
सीमांचल में भारी बारिश का अलर्ट
शनिवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में बारिश के आसार हैं। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं किशनगंज और अररिया में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्णिया, सुपौल, जमुई एवं नवादा के एक या दो स्थानों भारी बारिश के आसार हैं। पटना में पिछले 24 घंटे से बारिश नहीं हुई है। आज सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
जानिए, कहां कितनी बारिश हुई
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में पश्चिम चंपारण में 66.8 एमएम बारिश, अररिया में 57.2 एमएम बारिश, दरभंगा में 36.4 एमएम बारिश, मुजफ्फपुर में 30.2 एमएम बारिश, जमुई में 29.2 एमएम बारिश, किशनगंज में 27.8 एमएम बारिश, गया में 25.5 एमएम बारिश, रोहतास में 21.6 एमएम बारिश हुई
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ