मायावती बसपा की अध्यक्ष बनी रहेंगी
लखनऊ । मायावती को एक बार फिर से बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। लखनऊ में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सतीश मिश्र ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर मायावती को अपना मुखिया चुना। मायावती 21 साल (18 सितंबर, 2003) से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हर 5 साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। यानी 2029 तक मायावती राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगी। मायावती ने सोमवार को कहा था कि सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट का सवाल ही नहीं उठता है। मैं आखिरी सांस तक बहुजन मिशन के लिए काम करती रहूंगी। मायावती के भतीजे आकाश आनंद अभी नेशनल कोऑर्डिनेटर बने रहेंगे। हालांकि, उनका कद और बढ़ाया गया है। नेशनल कोऑर्डिनेटर के साथ उन्हें 4 चुनावी राज्यों (हरियाणा, जम्मू-कश्मीर,झारखंड, महाराष्ट्र) का प्रभारी भी बनाया गया है।
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ट्रंप-मोदी टेलीफोन वार्ता: ईरान युद्ध और होर्मुज खाड़ी पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
भारत-अमेरिका रिश्तों पर कोल्बी बोले- साझा हित हैं आधार, जयशंकर की सराहना
भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई
इच्छा मृत्यु को लेकर चर्चा में रहे हरीश राणा का निधन
मनी लॉन्ड्रिंग से 35,925 करोड़ की ‘आपराधिक आय’ का पता चला