केंद्र से बकाया भुगतान को लेकर ममता बनर्जी का धरना जारी
पश्चिम बंगाल में विभिन्न कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से बकाए की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना कड़ाके की ठंड के बीच रातभर जारी रहा। जिसके बाद वह शनिवार को सुबह की सैर पर निकलीं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने एक दिन पहले कोलकाता में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन शुरू किया था।ममता बनर्जी के पास रात में धरनास्थल पर पहुंचने वालों में राज्य मंत्री फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास भी शामिल थे। बनर्जी सुबह पास के रेड रोड पर टहलने गईं और इसके बाद उन्होंने एक बास्केटबॉल मैदान का भी दौरा किया। एक टीएमसी नेता ने बताया, यह इलाका घने कोहरे से घिरा हुआ था और मुख्यमंत्री अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सुबह की सैर पर निकलीं। बास्केटबॉल के मैदान में कुछ खिलाड़ियों को देखकर वह रुकीं और उनसे बातचीत की। उन्होंने खेल और उसमें इस्तेमाल की गई गेंद को समझने की कोशिश की। बनर्जी का कहना है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य का हजारों करोड़ रुपये का बकाया है। धरना 48 घंटे तक लगातार जारी रहेगा।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे