एमपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, सरकार ने किए 35 अधिकारियों के तबादले
एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। प्रदेश के 35 जनपद पंचायतों के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानि सीईओ की स्थानांतरण सूची सोमवार को देर रात जारी की। इस फेरबदल में कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है। उन्हें बड़ी जगहों से हटाकर छोटी जनपद पंचायतों में भेज दिया गया है। हाल ये है कि राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे शहरों से ही करीब दो दर्जन अफसरों को हटाकर अन्य जिलों की जनपद पंचायतों में पदस्थ करने के आदेश दिए गए हैं। जनपद पंचायतों में कई महिला अधिकारियों को भी अहम जगहों पर पदस्थ किया गया है।
बता दें कि प्रदेश में नई स्थानांतरण नीति लागू की जानी है। इसके अंतर्गत कलेक्टर, एसपी तक बदले जाएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी यह संकेत दे चुके हैं।
एमपी में कई जनपद पंचायतों में सीईओ के पद खाली पड़े थे। प्रदेश की 89 जनपद पंचायते लंबे समय से सीईओ विहीन थीं। प्रदेश विधानसभा में भी यह मामला उठा जिसके बाद सरकार ने खाली पड़ी जनपद पंचायतों में सीईओ की पदस्थापना कर दी है।
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान