ल्यूपिन ने तौमी को नवगठित शाखा का सीईओ नियुक्त किया
नई दिल्ली । दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड ने अब्देलअजीज तौमी को अपनी नवगठित अनुषंगी कंपनी ल्यूपिन मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस (एलएमएस) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की। ल्यूपिन ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तौमी एक अनुभवी पेशेवर हैं। उनके पास यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया में बायोटेक, औषधि और सीडीएमओ क्षेत्रों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। ल्यूपिन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह एपीआई, सीडीएमओ क्षेत्र में प्रचुर ज्ञान और अनुभव लेकर आएंगे तथा एलएमएस को हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए एक विश्वसनीय तथा पसंदीदा भागीदार के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगे।
बड़ी खुशखबरी: ईंधन की किल्लत के बीच मंगलुरु में आया तेल और गैस का जहाज
धर्म और राजनीति की टकराहट: चारधाम मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक बनी विवाद का केंद्र
चौंकाने वाला मामला: इंदौर अग्निकांड में डेडबॉडी की गलत पहचान, शव फोम समझा गया
राजनीति में बड़ा कदम: मायावती ने MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया खास प्लान
मौसम चेतावनी: अगले 4 दिन में मध्य प्रदेश के 24 जिलों में बेमौसम बारिश का खतरा
कांग्रेस में तकरार: खड़गे के घर रातभर चली हाई-वोल्टेज वार्ता, राहुल गांधी ने रोकी केरल की लिस्ट