लापरवाही की हद! स्कूल के खाने में छिपकली, 20 बच्चे बीमार पड़ते ही अस्पताल पहुंचाए गए
बिहार के बक्सर जिले के सदर प्रखंड में मिडिल स्कूल हरीकिशुनपुर में शुक्रवार को मिड डे मील के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां भोजन में छिपकली गिरने से दर्जनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत के चलते उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. टीचर्स और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को सदर अस्पताल बक्सर में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है.
सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि यह मामला फूड प्वाइजनिंग का है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में कुल 20 बच्चों को भर्ती कराया गया है जबकि कुछ बच्चों ने बाहर इलाज करवाया है. सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम को जांच के लिए स्कूल भेजा गया है जो यह पता लगाएगी कि भोजन में छिपकली कैसे गिरी और किस स्तर पर लापरवाही हुई
बच्चे की थाली में निकली छिपकली
स्थानीय शिक्षकों और ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बच्चों को चावल और चने की सब्जी परोसी गई थी. तभी एक बच्चे की थाली में मरी हुई छिपकली दिखी, जिसके बाद अन्य बच्चों ने खाना छोड़ दिया. थोड़ी ही देर में कई बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिजन स्कूल और अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मिड डे मील की गुणवत्ता की निगरानी नहीं होती और साफ-सफाई का अभाव है. घटना के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने भोजन के नमूने लिए हैं और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ