जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गाय विटल पर तेंदुए ने किया हमला
जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर गाय विटल पर हुमानी क्षेत्र में हाल ही में तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक गाय विटल हुमानी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए गए थे, जहां उन पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। पूर्व ऑलराउंडर इस समय ठीक होने में जुटे हुए हैं।
गाय विटल के पालतू कुत्ते चिकारा ने तेंदुए से लड़ाई की और 51 साल के क्रिकेटर की जान बचाई। हालांकि, चिकारा को तेंदुए ने काट लिया और उसका भी उपचार किया जा रहा है। गाय विटल की पत्नी हनाह ने इस खबर की पुष्टि की और अपने पति की पट्टियों से ढके शरीर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पूर्व ऑलराउंडर को एयरलिफ्ट के जरिये हरारे भेजा गया, जहां उनका घाव भरने के लिए सर्जिकल उपचार किया जाएगा। हनाह के हवाले से डेली मेल ने कहा, ''गाय विटल वाकई भाग्यशाली हैं। पहले मगरमच्छ और अब तेंदुआ, वो वाकई 9 जिंदगी वाली बिल्ली हैं। गाय विटल भाग्यशाली थे कि चिकारा वहां उनकी मदद करने को था, जिसने तेंदुए को दूर भगा दिया। वरना कौन जानता है कि इसका अंत कैसे होता।''
बता दें कि पशु चिकित्सा अस्पताल में पालतू कुत्ते चिकारा का उपचार चल रहा है। विटल कुछ साल पहले मगरमच्छ के कारण सुर्खियों में आए थे। जानकारी के मुताबिक मगरमच्छ उनके घर में बेड के नीचे सो रहा था।
हनाह ने कहा, ''हम चिकारा के बहुत आभारी हैं। चिकारा को पार्टी में कुछ अतिरिक्त चिकन मिलना तय है। चिकारा को कुछ हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं और उसका उपचार चल रहा है। वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अच्छी बात यह है कि गाय विटल भी बात कर पा रहे हैं। वो सभी को बता रहे हैं कि किस तरह तेंदुए से लड़े, लेकि हम सभी जानते हैं कि चिकारा ने ही उन्हें बचाया है।''
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला