जशपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई घायल, चार आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। जशपुर जमीन विवाद ने रविवार को भट्ठी कोना गांव में हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बगीचा थाना क्षेत्र के इस मामले में प्रार्थी सज्जन राम नगेसिया (58) और आरोपी देवनंदन यादव के परिवार के बीच सरकारी भूमि खसरा नंबर 221/1 को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।
30 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे, प्रार्थी पक्ष अपनी कब्जे वाली भूमि (खसरा 221/3) पर घेरा लगाने और हल चलाने पहुंचे थे। तभी आरोपी देवनंदन यादव अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे, पत्थर और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और लगाई गई बाड़ को उखाड़ने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपी पक्ष ने प्रार्थी परिवार पर हमला कर दिया।
हमले के दौरान आरोपी राजेश यादव ने कुल्हाड़ी से प्रार्थी के बेटे के सिर पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इसके अलावा सज्जन राम, उनकी बेटी और अन्य परिजन भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बगीचा और एसडीओपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
घायलों को शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने चार आरोपियों—देवनंदन यादव (68), केशव प्रसाद यादव (66), राजेश यादव (36) और रामस्नेही यादव (36)—को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मौके से हथियार भी जब्त किए गए हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर जमीन विवाद मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और हिंसा का सहारा न लें।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी