ललन सिंह ने झूठा प्रचार कर छवि खराब करने का लगाया आरोप
पटना । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद ललन सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया है। उन्होंने गलत अभियान चलाकर उनकी छवि खराब करने बा आरोप लगाया है। एक कैबिनेट मंत्री के कार्यालय में जद-यू विधायकों के एक समूह की बैठक में मौजूद होने की खबर को गलत बताते हुए ललन सिंह ने कहा कि वह उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में थे। शनिवार को जारी पत्र में सिंह ने कहा कि वह खबर चलाने वालों मीडिया तथा चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जद-यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने लोकसभा क्षेत्र की देखभाल करनी है। इस बीच, भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को दावा किया कि सिंह 12 से 13 विधायकों की मदद से जदयू को तोड़ने की कोशिश में शामिल थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सिंह तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश भी लगातार कर रहे हैं। जबकि ललन सिंह ने इन आरोपों का खंडन किया है।
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी