जानिए सोने में निवेश के क्या हैं बेनिफिट्स?
भारत में गोल्ड खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप भी निवेश के लिए ऑप्शन देख रहे हैं तो आप गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं।आप फाइनेंशियल पोर्टफोलियो में गोल्ड को भी शामिल कर सकते हैं। फाइनेंशियल एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि कभी भी एक ही स्कीम या इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में निवेश ना करें। आपको कई स्कीम में निवेश करना चाहिए। यह जोखिम के खतरों को कम कर देता है।अगर आप गोल्ड में निवेश करते हैं तो उसके कई फायदे होते हैं।
समय पर बढ़ती है कीमत
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। आज जो सोना 60,000 रुपये का 10 ग्राम मिल रहा है वह पिछले 10 साल पहले उसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है।इस से आप समझ सकते हैं कि आपको 10 साल में 10,000 रुपये जितना रिटर्न मिलता है।
आपात स्थिति में सोना करता है हेल्प
कोई भी आपात स्थिति में गोल्ड दोस्त की तरह भूमिका निभाता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपको बिजनेस शुरू करने के लिए बड़ी अमाउंट में पैसे चाहिए तो आप गोल्ड लोन ले सकते हैं। इसमें आप अपनी गोल्ड ज्वेलरी को गिरवी रखकर कैश लेते हैं।
गोल्ड सिक्योर है
जब भी भू-राजनीतिक (युद्ध) उथल-पुथल देखी जाती है तो उस समय सोने की कीमतों में तेजी देखी जाती है। गोल्ड एक तरह का सिक्योर एसेट है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको रिस्क का डर लग सकता है, लेकिन गोल्ड में आपको रिटर्न मिलता है।कई एक्पर्ट के अनुसार गोल्ड फाइनेंशियल पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन का काफी अच्छा ऑप्शन है।
कई तरह के गोल्ड में कर सकते हैं निवेश
आज के समय में आप फिजिकल के साथ डिजिटल गोल्ड में भी निवेश कर सकते हैं। आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB), गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) में निवेश कर सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ
गोल्ड ईटीएफ को आप शेयर की तरह खरीद सकते हैं। बता दें कि गोल्ड ईटीएफ को खरीदने या निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट (Demat Account) की जरूरत होती है। यह एक तरह का म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीम है। इसे स्टॉक की तरह खरीदा या बेचा जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) एक सरकारी स्कीम है। इसे बाजार में मौजूद सोने के कीमत पर खरीदा जाता है। इसमें 2.5 फीसदी के हिसाब से प्रति वर्ष का इंटरेस्ट मिलता है। बता दें कि इसे खरीदते समय जीएसटी (GST) नहीं देनी होती है।
डिजिटल गोल्ड
डिजिटल गोल्ड फिजिकल गोल्ड की खरीद सकते हैं। इसमें डिजिटल गोल्ड आपके डिजिटल वॉलेट में डिपॉजिट होता है। इसकी कीमत समय के अनुसार बढ़ा देता है। आप इसे ऑनलाइन बेच भी सकते हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट