कैटरीना ने की पति विक्की कौशल की तारीफ, कहा......
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. वह अपनी आने वाली फिल्म मैरी क्रिसमस के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म के प्रमोशन में बिजी कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल की तारीफ की है. उन्होंने बताया कि कैसे वो उनकी नॉनस्टॉप बकबक को सुनते रहते हैं.
कैटरीना कैफ ने फिल्म के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बातचीत की. एक फैन ने कैटरीना से पूछा कि वो हमेशा इतनी शांत कैसे रहती हैं. इसके जवाब में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल की तारीफ की.
विक्की सुनते हैं सारी बात
कैटरीना ने कहा- तो मैं जब घर जाती हूं तो मैं 45 मिनट तक लगातार बोलती हूं. अगर मैं किसी बारे में एक्साइटेड या गुस्सा में जल्दी-जल्दी बात करती हूं तो वो बीच-बीच में कहते हैं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है क्योंकि मैं बहुत जल्दी बोल रही हूं, वो कहते हैं- तुम्हारी इंग्लिश में थोड़ा सा एसेंट है और मैं सबकुछ एक्सप्रेस कर देती हूं. वो बहुत ही ईमानदारी के साथ सबकुछ सुनते हैं. आपको उस समय लगता है कि आपका सारा भार उतर गया और फिर हम इसके बारे में भूल जाते हैं. इस तरह से मैं आपके सामने शांत आती हूं.
बता दें हाल ही में विक्की और कैटरीना नया साल मनाकर वापस लौटे थे. इस कपल ने इस साल राजस्थान में अपना नया साल सेलिब्रेट किया है. कैटरीना और विक्की दोनों ने ही अपने वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.
कैटरीना की फिल्म मैरी क्रिसमस की बात करें तो ये पहले 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही थी लेकिन बाद में इसे 8 दिसंबर के लिए शेड्यूल कर दिया गया था. 8 दिसंबर को फिल्म का क्लैश सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा से हो रहा था जिसकी वजह से इसे पोस्टपोन करके 12 जनवरी को रिलीज होगी.
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
मीजल्स से रतलाम में बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सूचना में देरी
भारी वर्षा के बाद NH-39 मार्ग पर गड्ढों ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें
वीर दास बोले, ‘यहां सितारों का अहंकार सबसे बड़ी चुनौती’
सोशल मीडिया पर अली फजल का रोमांटिक मैसेज, लिखा 'मुबारक हो पार्टनर...'
अभिनेत्री कंगना ने कहा, ‘गाने में अश्लीलता की हदें पार की गईं’
कांग्रेस का सख्त रुख, क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आई चित्रांगदा
राजपाल यादव बोले, ‘हम सब एक परिवार की तरह काम करते हैं’