Kartik Aaryan ने की बड़ी घोषणा
नई दिल्ली। कहते हैं कि इंडिया में दो चीजों का लोगों में क्रेज ज्यादा रहता है। एक फिल्म इंडस्ट्री और दूसरा क्रिकेट। अगर दोनों ही चीजों का आपस में किसी तरह से मिलन हो जाए, तो क्या ही कहना। इसी कड़ी में हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन ने क्रिकेट लवर्स के लिए बड़ी घोषणा की है। अब टी 20 वर्ल्ड कप को फ्री में देखा जा सकेगा।
2 जून से आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो रही है। देशभर में इस मैच को लेकर क्रिकेट लवर्स में जुनून है। क्रिकेट को लेकर वैसे भी लोगों में एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है।
कार्तिक बने इस अभियान का चेहरा
कार्तिक आर्यन डिज्नी प्लस हॉटस्टार के अभियान 'फ्री फॉर ऑल, हर मैच हर बॉल' का चेहरा बन गए हैं। इस अभियान के लिए हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शूट किया, जिसके साथ उन्होंने एक एक्साइटिंग अनाउंसमेंट की। उन्हें इरफान पठान और संजय मांजरेकर के साथ इस ऐड फिल्म में देखा गया।
फ्री में देख सकेंगे मैच
टी20 वर्ल्ड कप के लिए फन अंदाज में अनाउंसमेंट करने के साथ ही कार्तिक ने बताया कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मैच को देखने के लिए पैसे नहीं देने होंगे। यह मैच फ्री में देखा जा सकता है।
कार्तिक ने कही ये बात
अभियान का हिस्सा बने कार्तिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक खेल नहीं है। यह आजीवन जुनून है। मैंने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के हर पल को जीया है और आने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया को धमाकेदार प्रदर्शन करते देखने के लिए उत्सुक हूं।"
कार्तिक आर्यन वर्क फ्रंट
कार्तिक की अपकमिंग फिल्म में 'चंदू चैंपियन' के अलावा 'भूल भुलैया 3' भी शामिल है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान