District Judge के ऑफिस में नौकरी का मौका
छपरा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में 10 अटेंडर की अस्थाई नियुक्ति की जाएगी। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के जिला नियोजन पदाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।मिली जानकारी के अनुसार, श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारण के कार्यालय में 10 अटेंडर के अस्थाई नियुक्ति के लिए 27 मई से आठ जून के अपराह्न 05:00 बजे तक आवेदन प्राप्त किया जाएगा।
इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु सीमा एक मई 24 को 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पद हेतु न्यूनतम मजदूरी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में नियोजनालय द्वारा विहित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।आवेदन हेतु अभ्यर्थियों को 27 मई से पूर्व नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड की छाया प्रति, आवासीय प्रमाण पत्र की छाया प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं जन्म तिथि से संबंधित प्रमाण पत्र की छाया प्रति आवश्यक होगा।आवेदन करने के पश्चात चयनित आवेदकों का साक्षात्कार डिस्ट्रिक्ट अपॉइंटमेंट कमेटी के द्वारा किया जाएगा तथा अंतिम चयनित से रूप अभ्यर्थियों के परीक्षाफल का प्रकाशन वेबसाइट- saran.dcourts.gov.in पर किया जाएगा।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट