झामुमो जल्द ही उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची करेगा जारी
रांची। सोमवार को प्रत्याशियों के नाम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन किया। दुमका से पार्टी जहां कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ाना चाह रही है, वहीं राजमहल सीट से पार्टी के वर्तमान सांसद विजय हांसदा का नाम तय है। गठबंधन के तहत चाईबासा सीट झामुमो कोटे में आने की संभावना है। इस सीट पर दीपक बिरुवा प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। बिरुवा फिलहाल चंपई सोरेन सरकार में मंत्री हैं।जमशेदपुर से पोटका के विधायक संजीव सरदार को उतारे जाने की चर्चा है। गिरिडीह से टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो व गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो टिकट के प्रबल दावेदार हैं। झामुमो जल्द ही उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी करेगा।झामुमो राज्यसभा की खाली हो रही सीट से गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद को भेजने का मन बना रहा है। यह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू की अवधि समाप्त होने के बाद रिक्त हो रही है। हालांकि कांग्रेस ने इसे लेकर अभी तक स्थिति नहीं स्पष्ट की है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल