महिला आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय का जदयू महिला संगठन ने किया स्वागत
आदरणीय नीतीश कुमार जी का आभार, मध्य प्रदेश सरकार से शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग।
जनता दल यूनाइटेड महिला संगठन, मध्य प्रदेश द्वारा आज प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला पदाधिकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी द्वारा सरकारी नौकरियों में 35% महिला आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय का हृदय से स्वागत करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का अग्रदूत बताया।
महिला संगठन मीनू गुप्ता पूजा पन्द्रो ने कहा कि "बिहार में यह निर्णय न केवल लागू किया गया, बल्कि लाखों महिलाओं को नौकरी और आत्मनिर्भरता का सीधा लाभ मिला है। मध्य प्रदेश जदयू महिला संगठन इस प्रेरणादायी निर्णय के लिए नीतीश जी के प्रति आभार प्रकट करता है।"
इसी क्रम में हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी महिलाओं को 35% आरक्षण देने की घोषणा का संगठन ने स्वागत किया और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से आग्रह किया कि राज्य में एक लाख से अधिक रिक्त सरकारी पदों को भरने की शीघ्र प्रक्रिया शुरू की जाए।
महिला संगठन ने यह भी कहा कि यदि ये पद जल्द नहीं भरे गए तो आरक्षण का लाभ केवल कागजों तक सीमित रह जाएगा।
मुख्य मांगें:
1. मध्य प्रदेश सरकार सभी विभागों में खाली पदों की सूची सार्वजनिक करे।
2. महिला आरक्षण के अनुपात में पद भरने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
3. महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने भी नीतीश जी के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल जिला अध्यक्ष सैयद नईम उर रहमान आलोक कुमार मीनू गुप्ता राजकुमारी सिंह अयाज अली निलेश सिंह मिशवा हसन शोभल सिंह उपस्थित थे
इस अवसर पर प्रदेश महिला संगठन की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
धमाकेदार मतदान: हिंसा के बीच भी बंगाल में 62.18% वोटिंग पार
IPL में अनुशासन तोड़ने पर बर्गर को भुगतना पड़ा खामियाजा
थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।