बिरसा मुंडा जयंती पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज जनता दल यूनाइटेड मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज जायसवाल ने जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि—
“बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकारों और सम्मान के प्रतीक थे। उनका संघर्ष सामाजिक न्याय, समानता और जनसशक्तिकरण का प्रेरणादायी उदाहरण है। आज उनकी जयंती हमें उनके आदर्शों पर चलने और समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाती है।”
उन्होंने कहा कि देश के विकास में आदिवासी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और बिरसा मुंडा का विचार आज भी जनहित और न्याय के मार्ग पर हमें प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान जदयू के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें—
ग्लेन पॉल, सुषमा बेन, भारत यदुवंशी, इमाम खान, सुभाष जायसवाल, मोहन दुबे, संतोष नेमा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल थे।
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव