अरुणाचल प्रदेश में सीएम पेमा खांडू ने मंत्रियों में बांटे विभाग
लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए। अरुणाचल में जहां एक तरफ कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा तो दूसरी तरफ भाजपा ने जीत हासिल की। पेमा खांडू को एक बार अरुणाचल का मुख्यमंत्री बनाया। 13 जून को पेमा खांडू कैबिनेट के मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। भाजपा नेता चाउना मीन को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।पेमा खांडू कैबिनेट में डिप्टी सीएम चाउना मीन को वित्त, योजना और निवेश, कर और उत्पाद शुल्क, राज्य लॉटरी, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी, बिजली और गैर-पारंपरिक ऊर्जा संसाधन जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सीएम पेमा खांडू ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्रियों के नामों के साथ उनके विभागों का विवरण दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सभी मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मेरे सभी सहयोगियों को विभाग आवंटित कर दिया गया है। यह टीम अरुणाचल को प्रगति की ऊंचाई पर ले जाने के लिए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। यह टीम अनुभवी और युवा मंत्रियों का मिश्रण है, जो लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अपने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करें। सभी को बधाई और शुभकामनाएं।"
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज