चोरी छिपे कर रहे थे अवैध प्लॉटिंग, एसडीएम को चल गया पता
टांडा : उपजिलाधिकारी ने रामपुर मार्ग पर हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिह्नित कर ट्रैक्टर से ध्वस्त करा दिया। नगर व तहसील क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का धंधा बिना अनुमति के बड़े पैमाने पर चल रहा है। उपजिला अधिकारी अनुराग सिंह ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान की शुरुआत करते हुए राजस्व टीम के साथ तहसील क्षेत्र के टांडा लालपुर मार्ग पर गांव सेंटाखेड़ा व सेडू का मझरा में हो रही अवैध प्लाटिंग को चिह्नित कर ट्रैक्टर से ध्वस्त करा दिया।
अवैध प्लाटिंग के खिलाफ शुरू हुए अभियान से क्षेत्र के अवैध प्रापर्टी डीलर में खलबली मच गई। उपजिला अधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि बिना अनुमति के अवैध प्लाटिंग नहीं होने दी जाएगी। राजस्व टीम की ओर से सरकारी जमीनों को भी कब्जा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। नायब तहसीलदार अमित कुमार, लेखपाल इमरान तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान