पति ने पत्नी को मारी गोली, आरोपी फरार....
जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र रामदेव बागान निवासी करण सिंह ने आपसी विवाद में पत्नी अमनदीप कौर उर्फ कोमल पर फायरिंग कर दी, जो उसके पैर को जख्मी करते हुए आरपार हो गई। घटना के बाद आरोपित भाग निकला।
घायल को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना पर सिटी डीएसपी सुधीर कुमार घटनास्थल और एमजीएम अस्पताल पहुंचे। महिला से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला आरोपित अपराधी पूरन चौधरी का सहयोगी है और आपराधिक मामलों में वह जेल भी जा चुका है।
गोलमुरी थाना में उसके विरुद्ध जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज है। आर्म्स एक्ट के भी मामले दर्ज है। सिटी डीएसपी ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है।
क्या है पूरा मामला
इधर, अमनदीप ने बताया कि उसने करण के साथ साल 2017 में प्रेम विवाह किया था। पति आपराधिक प्रवृत्ति का है जिस कारण वह अपने मायके में रहती है, जबकि पति पड़ोस में ही रहता है। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता है। कई बार मारपीट भी की।
मंगलवार को वह अपने तीन साल की बेटी के साथ मनसा पूजा के लिए बाजार जा रही थी तभी रास्ते में ही करण ने रोका और मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो पिस्तौल निकाल पैर के पास गोली मार दी। पुलिस आरोपित के पूरन चौधरी के सहयोगी होने की जांच कर रही है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा